बिटकॉइन में पैसे लगाकर लाखों करोड़ों कमा रहे भारतीय
लगभग चार वर्ष पहले बिटकॉइन खरीदने वाले हर्षद गावड़े (32) को यह उम्मीद नहीं थी कि उनका यह इन्वेस्टमेंट इतना रिटर्न देगा कि जिससे पूरा देश घूमने का उनका खर्च निकल जाएगा। हर्षद अब इस मुनाफे की बदौलत उत्तराखंड में रूपकुंड से अपनी छह महीने की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। मुंबई के रहने वाले हर्षद ने बताया, 'मैंने बिटकॉइन में तब इन्वेस्ट किया था, जब एक कॉइन की कीमत 28,000 रुपये थी और अब यह 10 गुना बढ़ चुकी है।' 30 अगस्त को एक बिटकॉइन की कीमत 2,91,822 रुपये थी। पिछले वर्ष नवंबर में डॉनल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से बिटकॉइन की वैल्यू लगातार बढ़ रही है। बहुत से लोग अब इन्वेस्टमेंट के जरिए के तौर पर वर्चुअल करंसी बिटकॉइन खरीद रहे हैं। बिटकॉइन एक डीसेंट्रलाइज्ड, पेपरलेस क्रिप्टो करंसी है। इसका आविष्कार 2009 में हुआ था। दुनिया के देशों की करंसी के विपरीत क्रिप्टो करंसी को बैंक या एक कंसोर्शम जैसी कोई सेंट्रल अथॉरिटी प्रोड्यूस नहीं करती। बिटकॉइन 'माइनिंग रिग्स' कहे जाने वाले कंप्यूटर प्रोड्यूस करते हैं और ये कंप्यूटर इस वर्चुअल करेंसी को हासिल करने के लिए गणित क...